मेरठ, फरवरी 4 -- हरियाणा के बहादुरगढ़ थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार शाम मेरठ के सर्राफा बाजार में दबिश दी। सात अक्तूबर को बहादुरगढ़ में एक ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी हुई थी, जिसका कुछ माल मेरठ में बेचा गया था। पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि 35 किलो चांदी (एक करोड़ कीमत) और कुछ सोना मेरठ के सर्राफ कारोबारी को बेचा गया था। आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल कुछ सर्राफ कारोबारियों से पुलिस टीम देहली गेट थाने में पूछताछ कर रही है। इस दौरान मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए और विरोध जताया। हरियाणा के बहादुरगढ़ में सात अक्तूबर 2025 की रात मुख्य बाजार में कोमल ज्वेलर्स शोरूम में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों ने करीब 5 किलो सोना और 35 किलो चांदी चोरी की थी, जिसके बाद बहादुरगढ...