मेरठ, फरवरी 12 -- मेरठ। जिले से हज सफर पर इस बार 1148 जायरीन जाएंगे। गुरुवार से हज यात्रियों को टीकाकरण के लिए शिविरों का आयोजन शुरू हुआ। गुरुवार को पहला टीकाकरण शिविर फैज ए आम इंटर कॉलेज में शिविर लगा। टीकाकरण कराने के लिए हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। शिविर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहेल आजम भी पहुंचे। शुक्रवार को भी फैज ए आम इंटर कालेज में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 16 फरवरी को मदरसा जामिया अरबिया नुरूल इस्लाम शाहपीर गेट में टीकाकरण शिविर लगेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहैल आजम ने बताया कि शिविरों में हज यात्रियों को ट्रेनर अमीर अहमद ट्रेनिंग दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.