मेरठ, फरवरी 2 -- मेरठ। बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा ने लाइनमैन एवं अवर अभियंताओं के साथ अभियान की शुरुआत की। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर संचालन, एप उपयोग, डिजिटल भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा, जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हैं। अभियान के दौरान निगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने को प्रेरित करेंगे। मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने उपभोक्ताओं से अपील की है वह इस अभियान में सहयोग करते हुए समय पर बिल भुगतान ...