मेरठ, जनवरी 13 -- मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही उत्तर प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मैच हुआ। फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने कानपुर मंडल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 6-1 से हराकर ट्राफी अपने नाम की। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी रहे। मैच के पहले हाफ से ही स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। गोरखपुर की टीम ने शुरू से ही मुकाबले में दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में गोरखपुर की टीम ने 3-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम हावी रही। दूसरे हाफ में टीम ने तीन गोलकर बढ़त 6-0 कर दी। मैच के आखिरी क्षणों में कानपुर मंडल की टीम ने एक गोल कर बढ़त को कुछ कम किया। आखिर में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की यह बढ़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.