मेरठ, जनवरी 20 -- 'स्पेशल-26' फिल्म में जिस तरह से अभिनेता अक्षय कुमार और उनके साथी फर्जी सेटअप लगाकर सीबीआई इंटरव्यू का ड्रामा करते हैं, उसी तरह प्रदीप गैंग काम कर रहा था। आर्मी समेत कई विभागों में भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों की गिरफ्तारी आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर सदर पुलिस ने की है। यह गिरोह 'स्पेशल-26' की तरह भर्ती कार्यालय का सेटअप बना अभ्यर्थियों को झांसा देता था। इन्हें मेडिकल में पास दिखाकर फर्जी बनाए एडमिट कार्ड उपलब्ध कराता था। इस तरह सैकड़ों युवकों को नौकरी के नाम पर झांसा दिया गया। पुलिस फरार छह आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस लाइन मेरठ में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया मेरठ कैंट क्षेत्र में अस्थाई चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में रविवार को 1600 अभ्यर्थियों क...