मेरठ, दिसम्बर 1 -- चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती तीसरी वीडियो को लेकर फिर चर्चा में हैं। शराबी वाली वीडियो बेटी के साथ बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले एक वीडियो में भी बच्ची को साथ रखा गया था। दूसरी वीडियो डॉक्टर बनकर बनाई थी, जिसे लेकर शिकायत की गई थी। आरोप लगाया था कि डॉक्टर के पेशे को बदनाम करने के लिए शादाब जकाती ने ऐसी वीडियो बनाई है। शादाब जकाती पर इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। यूट्यूबर शादाब जकाती फिर से चर्चा में है। इस बार उनकी वीडियो 'दो घूंट पिला दे साकिया' वायरल हुई है, जिसमें बेटी भी है। इस वीडियो को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे हैं। सवाल उठाए कि इस तरह की आपत्तिजनक वीडियो में बच्चों को क्यों रख रहे हैं। शादाब जकाती पहले ही दो अश्लील वीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.