मेरठ, जनवरी 14 -- किठौर थाने में तैनात सिपाही ने सोमवार देर रात गृह क्लेश के चलते थाने के क्वार्टर में पंखे से फंदा लगा लिया। गनीमत रही कि सहकर्मियों ने समय रहते कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे उतार लिया। फिलहाल वह मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मूल रूप से आगरा निवासी सुरेंद्र की करीब एक साल पहले किठौर थाने में तैनाती हुई थी। वे थाने के ही क्वार्टर में रहते थे। सोमवार को उनका परिवार आगरा से आया हुआ था। इसी दौरान पत्नी वीरेश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस के दौरान सुरेंद्र ने आत्महत्या की धमकी दी। पत्नी ने कमरे से बाहर आकर इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर ने सुरेंद्र का फोन लगाया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। इंस्पेक्टर ने तुरंत दरोगा विजय कुमार को भेजा। दोनों दरवाजे बंद मिले। विज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.