मेरठ, जनवरी 17 -- पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से पहुंच रही नम हवाओं से शुक्रवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी अत्यधिक घने कोहरे की चादर में लिपट गया। देहात क्षेत्र में दिनभर धूप नहीं निकली और कोहरा छाया रहा जबकि मेरठ सहित कुछ हिस्सों में कुछ घंटे ही धूप दिखाई दी। सर्द हवाओं से दिन के तापमान तेजी से फिसल गए। इससे वेस्ट यूपी के अधिकांश स्थानों पर अत्यधिक सर्द दिन के हालात बन गए। मेरठ में पारा ना केवल सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ बल्कि सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा। बहराइच के बाद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इन दोनों शहरों में क्रमश: 12.6 एवं 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुए। बिजनौर रात में सबसे ठंडा, पारा चार डिग्री सेल्सियस विक्षोभ के चलते जहां वेस्ट यूपी में रात के तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.