मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल में भी शनिवार को महिला दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। नमो भारत ट्रेनों के महिला कोच को गुब्बारों से सजाया गया और ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्रियों के साथ क्विज गेम खेले गए। गेम्स में जीतने वाली महिलाओं को एनसीआरटीसी की ओर से गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया। इस पल को यादगार बनाने के लिए ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं को चॉकलेट्स दी गईं। महिला यात्रियों ने एनसीआरटीसी द्वारा आयोजित इन गतिविधियों की सराहना की। उनके लिए इस दिन को और खास बनाने के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही नमो भारत ट्रेनों का परिचालन करने में अहम भूमिका निभा रहीं महिला कर्मियों ने साहिबाबाद स्टेशन स्थित क्रू कंट्रोल सेंटर में केक काटकर महिला दिवस मनाया। वहीं, गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.