मेरठ, जून 17 -- मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक तमंचा लेकर अपने रिश्तेदार के घर आ धमका। पहले तो उसने तमंचा दिखाकर रिश्तेदार को धमकी दी। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी को कंकरखेड़ा क्षेत्र में घेर लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। हाल ही में वह खतौली थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र का रहने वाला राहुल इन दिनों परिवार के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र की तुलसी कॉलोनी में रह रहा है। राहुल की पत्नी कल्पना का आरोप है कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे तुलसी कॉलोनी का रहने वाला उनका एक रिश्तेदार गौरव सिरोही उनके घर आया। गौरव ने आते ही राहुल पर तमंचा तान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.