मेरठ, जनवरी 27 -- चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में 28 जनवरी को व्यापारी संवाद आयोजित होगा। इसमें जनपद के व्यापारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, अधिवक्ता, चार्टर्ड एकाउंटेंट भाग लेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का यथासंभव समाधान भी किया जाएगा। राज्य कर विभाग अपर आयुक्त ग्रेड-1 हरीराम चौरसिया एवं अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी सुशील कुमार सिंह ने बताया राज्यकर विभाग द्वारा 28 जनवरी को व्यापारी संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। राज्य कर विभाग के राज्य कर विभाग मु्ख्यालय लखनऊ से संयुक्त आयुक्त अरविंद बालियान शिरकत करेंगे। राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों को वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम के तहत पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट, खरीद के बिल लेने से मिलने वाले लाभ, एवं शासन द्वारा व्यापारी हित में दी जा रही मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना क...