मेरठ, जनवरी 6 -- चौधरी चरण सिंह विवि में एनईपी के बावजूद प्राइवेट मोड में मात्र दो माह में पंजीकरण एवं परीक्षा का विवाद बढ़ने लगा है। यूजीसी ने पूरे मामले में दर्ज आपत्तियों का हवाला देते हुए सात दिन में सीसीएसयू से पूछा है कि वह मौजूदा किन नियमों में ये परीक्षाएं करा रहा है। डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) ने विवि को इसे अति आवश्यक मानते हुए तय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। देशभर में रेगुलर क्लास के अतिरिक्त अन्य सभी मोड में पठन-पाठन और परीक्षा के लिए डीईबी निगरानी करता है। वर्तमान में डीर्इबी ने देशभर के विश्वविद्यालयों में अलग-अलग श्रेणियों में दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षण (ओडीएल) एवं ऑनलाइन मोड में पाठ्यक्रमों को मान्यता दे रखी है। सीसीएसयू में यूजी-पीजी स्तर पर डीईबी से केवल नौ पाठ्यक्रमों को ही ओडीएल में मंजूरी है। हालांकि यूजी ...