मेरठ, जनवरी 11 -- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। कानपुर मंडल, गोरखपुर मंडल, मेरठ मंडल और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आज सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। शनिवार को मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर मौसमी त्यागी और पश्चिम उत्तर प्रदेश एरीज एग्रो लिमिटेड के वरिष्ठ क्षेत्रीय नियंत्रक देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले शुरू कराए। पहला मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और झांसी मंडल के बीच हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में एक तरफा मुकाबले में 4-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला प्रयागराज मंडल और चित्रकूट मंडल के बीच खेला गया। प्रयागराज मंडल ने 9-0 से जीत दर्ज की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.