मेरठ, जनवरी 28 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में सोमवार रात एक युवक ने अपनी बेटी के सामने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद में युवक ने 10 दिन पहले पत्नी की हत्या करने का ऐलान किया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार देरशाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी मोइनुद्दीन ने 19 साल पहले बेटी समीना का निकाह गोकुलपुर-कमालपुर निवासी वकील के साथ किया था। वकील ट्रक चालक है और दंपति के छह बच्चे हैं। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। वकील, पत्नी पर शक करता था और पूर्व में अवैध संबंधों का आरोप लगाकर हंगामा कर चुका था। पिछले 11 माह से 35 वर्षीय समीना छह बच्चों को लेकर कमालपुर में किराये पर रह रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.