मेरठ, दिसम्बर 4 -- लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती बीएलओ मोहित अब खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने उपचार के बाद डीएम मेरठ को सूचना दी कि बीएलओ पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बीएलओ के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद बीएलओ ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन से सो नहीं पा रहा था, इसलिए गलत कदम उठा लिया। मुझ से गलती हो गई और किसी अधिकारी का कोई दोष नहीं है। हालांकि इससे पहले बीएलओ के परिजनों ने अफसरों पर ही काम का दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया था। गढ़ रोड स्थित मुरलीपुर गांव निवासी मोहित कुमार सिंचाई विभाग में कर्मी हैं और कैंट क्षेत्र में बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। मोहित ने मंगलवार शाम को अपने ही घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें गंभीर हालत में परिजनों ने लोकप्रिय अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.