मेरठ, फरवरी 26 -- जानी थानाक्षेत्र में बागपत रोड स्थित धौलड़ी मोड के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने मंगलवार सुबह बाइक सवारों को टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार महिला और उनके दामाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। खानपुर निवासी 28 वर्षीय सुनील पुत्र राजकुमार अपनी सास हरबीरी पत्नी बृजपाल निवासी असमाबाद गढ़मुक्तेश्वर और जीजा सोनू निवासी ढिंढाला के साथ सोमवार को रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सुनील अपनी हरबीरी व सोनू के साथ बाइक से खानपुर गांव लौट रहे थे। बागपत रोड स्थित धौलड़ी-रघुनाथपुर मोड़ पर मेरठ की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.