मेरठ, जनवरी 14 -- चौ. चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में मंगलवार से यूजी एनईपी और प्रोफेशनल प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। समर्थ पोर्टल पर भरे परीक्षा फॉर्म से पहली बार हुई परीक्षा में कुछ केंद्रों पर थोड़ी दिक्कतें हुईं। बीबीए, बीए-एलएलबी और बीपीईएस पाठ्यक्रमों में छात्रों द्वारा देरी से भरे गए फॉर्म से उनके नाम उपस्थिति पत्र में दर्ज नहीं हो सके। ऐसे में कुछ केंद्रों पर पेपर कम पड़ गए। विवि ने केंद्रों पर पेपर की प्रतियां कराते हुए छात्रों के पेपर करा दिए। जिन केंद्रों पर पेपर नहीं था, वहां विवि ने ईमेल से पेपर भेजते हुए परीक्षा कराई। कुल मिलाकर विवि निर्धारित तिथि से एनईपी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराने में सफल रहा। विवि के अनुसार जो कमियां रह गई थी, उन्हें आगे सही कर लिया जाएगा। दो पालियों में हुई यह परीक्षा 190 केंद्रों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.