मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ। छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज में गीता ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सांवरिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रबुद्ध सेवा संस्थान गढ़ रोड मेरठ के अध्यक्ष विनोद भारतीय के नेतृत्व में हुई। इसमें विद्यालय के लगभग 120 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रबुद्ध महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुषमा त्यागी ने बताया कि हमारी संस्था देश की संस्कृति के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम समन्वयक रजनीश प्रकाश त्यागी ने युवाओं को गीता के मूल्यों और सिद्धांतों के बारे में बताया। श्याम सुंदर अरोड़ा ने छात्रों को गीता के गहन संदेशों को आत्मसात करने और जीवन को नई दिशा देने का संदेश दिया। प्रबुद्ध महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष डॉ. शैफाली शर्मा ने गीता के माध्यम से चरित्र निर्माण का संदेश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.