मेरठ, फरवरी 7 -- बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले पेपर से डर लग रहा है या फिर दिल घबरा रहा है तो बस फोन उठाकर नंबर मिला लीजिए। मानसिक तनाव, परीक्षा का भय, स्मरण शक्ति और तैयारी से जुड़ी समस्या या फिर इससे जुड़े सवालों को सुलझाने के लिए सीसीएसयू कैंपस के मनोविज्ञान विभाग के पूर्व छात्र मदद के लिए तैयार रहेंगे। पुरातन छात्र द्वारा संचालित मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया (एमएचएमआई) के विशेषज्ञ बोर्ड परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब देंगे। छात्र किसी भी वक्त मनोविशेषज्ञों को फोन कर सकते हैं। मनोवैज्ञानिक और एमएचएमआई की चेयरमैन नीतू सैनी के अनुसार परीक्षा छात्रों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और इसमें अनेक विद्यार्थी परीक्षा से भय, मानसिक तनाव, चिंता, कम तैयारी, स्मरण शक्ति या अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से घिर जाते हैं। ये समस्या छात्रों के परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.