मेरठ, दिसम्बर 21 -- मेरठ/हस्तिनापुर। हस्तिनापुर के पलड़ा गांव में रविवार को भैंसा बुग्गी लेकर जा रहे किसान पर अचानक भारी भरकम पेड़ आ गिरा। गंभीर रूप से घायल किसान को लेकर लोग अस्पताल दौड़े, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पलड़ा गांव निवासी ऋषिपाल खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार को वह चचेरे भाई शिवपाल, भतीजे दुर्गेश के साथ भैंसा बुग्गी लेकर गन्ना छीलने गए थे। वापस लौटते वक्त एक किसान अपने खेत से ठेकेदार व मजदूरों को लगाकर यूकेलिप्टस के पेड़ कटवा रहा था। ऋषिपाल ने चकरोड के किनारे के पेड़ काटने से मना किया लेकिन पेड़ काटने वालों ने उसे बुग्गी लेकर निकल जाने को कह दिया। जैसे ही ऋषिपाल पेड़ के पास पहुंचे तो अचानक भारी भरकम पेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.