मेरठ, जनवरी 11 -- 13 जनवरी से प्रस्तावित चौधरी चरण सिंह विवि में स्नातक एनईपी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की प्रस्तावित परीक्षाओं में मात्र 48 घंटे रहने के बावजूद छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए हैं। कॉलेजों को भी न्यूमेरिकल रोल नहीं पहुंचे हैं। प्रवेश पत्र और न्यूमेरिकल रोल नहीं मिलने से छात्रों से लेकर कॉलेजों तक सब परेशान हैं। हालांकि विवि का दावा है कि प्रक्रिया चल रही है और परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि 13 जनवरी से ही होंगी। यूजी एनईपी और प्रोफेशनल प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल द्वारा भरवाए गए हैं। विवि ने 13 जनवरी से परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया था, लेकिन शनिवार रात नौ बजे तक प्रवेश पत्र और केंद्र जारी नहीं हुए। परीक्षा में करीब एक लाख छात्र शामिल होने हैं। कॉलेज परेशान हैं कि मात्र 48 घंटे में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.