मेरठ, जून 7 -- मंगलपुरी कॉलोनी में 21 दिन से लापता पत्नी के न मिलने से आहत पति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह लगी। घटना की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलपुरी निवासी सतीश कुमार का मार्शल पिच के पास लोहा वेल्डिंग का कारोबार है। उनके साथ उनका बेटा अंकुर टंडन भी काम करता है। अंकुर की शादी मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोहल्ला धर्मपुरी निवासी विनोद कुमार की बेटी प्रियंका से हुई थी। 18 मई को प्रियंका बेटी को लेकर अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके गई थी। अंकुर उसे छोड़कर आया था। 25 मई को विनोद ने अंकुर को प्रियंका के लापता होने की जानकारी दी। उसी दिन विनोद कुमार ने मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने में प्रियंका की गुमशुदगी दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.