मेरठ, मार्च 19 -- मेरठ। कंकरखेड़ा के खड़ौली निवासी महिला को पति पसंद नहीं था, इसलिए उसने पति को सेवई में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन उपचार के बाद युवक की जान बच सकी। अब युवक ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया और गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ दौराला को जांच का आदेश दिया गया है। खड़ौली निवासी कासिम का निकाह 24 अक्टूबर 2019 को जानी के गांव घूमी निवासी महिला से हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां महिला ने कह दिया कि उसे पति पसंद नहीं है। इसके बाद महिला मायके में रहने लगी। समझौते के लिए कई बार पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कासिम कोर्ट चला गया। 19 फरवरी 2025 को कोर्ट के आदेश पर समझौता हुआ और महिला को ससुराल भेजा गया। कासिम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.