मेरठ, मार्च 1 -- मेरठ। पति के अवैध संबंध के शक में खुद को आग लगाने वाली महिला ने शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पति को सौंप दिया। इसके बाद शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खुशहाल कालोनी निवासी जाहिद की पत्नी शबाना ने गुरुवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते खुद को आग लगा ली। जिस वक्त यह हुआ, उस वक्त घर पर शबाना अकेली थी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उन्होंने देखा शबाना आग की लपटों से घिरी है। घर में आग भी लगी है। सूचना मिलते ही एएसपी अंतरिक्ष जैन और इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी मौके पर पहुंचे। तब तक दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। महिला बुरी तरह झुलस गई थी। उसे तत्काल अस्पताल में भिजवाया गया, जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। पुलिस छानबीन में मामला अवैध संबंध के ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.