मेरठ, मार्च 7 -- मेरठ। पिछले दिनों कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान अधिकारी से धक्कामुक्की, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर शुक्रवार को विधायक अतुल प्रधान और सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी कलक्ट्रेट पहुंचे। सपा नेताओं ने डीएम से वार्ता की। कहा कि पुलिस ने झूठा मुकदमा लिखा है। इस तरह का प्रदर्शन के दौरान कुछ भी नहीं हुआ था। सिविल लाइन थाने पर प्रदर्शन मामले में सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी समेत 53 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सपाइयों ने जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने डीएम और एसएसपी से मिलकर अपना पक्ष रखा था और निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने और मुकदमा वापस कराने की मांग की थी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.