मेरठ, जनवरी 13 -- जानी थानाक्षेत्र में पुलिस चौकी के पास रविवार रात भाई से मारपीट कर रहे युवकों से बीचबचाव कराने का प्रयास कर रहे होटल संचालक पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां होटल संचालक के पेट में लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परतापुर के घाट गांव निवासी संजय कुमार जानी थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास सनराइज होटल को किराये पर लेकर चला रहे हैं। संजय की बुआ का बेटा सचिन पुत्र मांगेराम निवासी ऐंची परीक्षितगढ़ रविवार रात करीब 10.30 बजे संजय के होटल पर आ रहा था। होटल से करीब 50 मीटर पहले मेरठ-बागपत चौराहे के पास छह-सात युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे और राहगीरों से गाली गलौज कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.