मेरठ, जनवरी 14 -- चौधरी चरण सिंह विवि ने चुनौती मूल्यांकन के बाद जांची गई कॉपियों को देने पर रोक लगा दी है। चुनौती मूल्यांकन के बाद किसी भी स्थिति में छात्रों को ना तो कॉपियों की प्रति दी जाएगी और ना ही फिर से मूल्यांकन का अनुरोध माना जाएगा। विवि ने कॉलेजों से छात्र-छात्राओं को नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। नियमों के अनुसार छात्र चुनौती मूल्यांकन से ठीक पहले केवल एक बार ही आरटीआई में अपनी कॉपी की प्रति हासिल कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी स्तर पर विवि छात्रों को कॉपी की प्रति नहीं देगा। विवि ने यह फैसला छात्रों द्वारा चुनौती मूल्यांकन और स्क्रूटनी के बाद जांची कॉपियों की प्रति मांगने की बढ़ती प्रवृत्ति पर लिया है। विवि नियमों के अनुसार रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र आरटीआई में ऑनलाइन कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छात्र ऑनल...