मेरठ, फरवरी 2 -- मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने गर्म वस्त्र वितरण की मुहिम के तहत कंकरखेड़ा क्षेत्र के खिर्वा रोड स्थित दो सेवा बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को स्वेटर, जैकिट, टोपी आदि गर्म कपड़े वितरित किए। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बताया कि गंदगी में बहुत सी बीमारियां पनपती हैं। सभी को बस्ती में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सभी को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए। इस दौरान उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन, सचिव अशोक शर्मा, पूनम का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...