मेरठ, अप्रैल 29 -- मंगलवार को कैंट बोर्ड टीम ने लालकुर्ती क्षेत्र में अवैध डेयरियों को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया। कैंट बोर्ड की टीम, पुलिस फोर्स के सहयोग से लालकुर्ती पहंची। क्षेत्र में अतिक्रमण कर चलाई जा रही अवैध डेयरियों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पूर्व इन सभी डेयरियों को कैंट बोर्ड ने चेतावनी दी थी। इसी तरह रजबन और अन्य इलाकों में भी अभियान चलेगा। कैंट क्षेत्र में अवैध डेयरियों को लेकर लगातार शिकायत हो रही थी। शिकायतों को लेकर कैंट बोर्ड ने जांच कराई तो पाया गया कि अतिक्रमण कर अवैध डेयरियों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद कैंट बोर्ड ने विशेष टीम का गठन किया, साथ ही स्थानीय पुलिस से भी सहयोग की अपेक्षा की। मंगलवार को टीम पुलिस फोर्स के साथ लालकुर्ती पहुंच गई। बुलडोजर चलाकर डेयरियों को ध्वस्त किया जा रहा है। हालांकि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.