मेरठ, मई 6 -- सरूरपुर के कस्बा हर्रा में 25 दिन पहले बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डाली गई डकैती का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक सर्राफ भी शामिल है। खुलासा हुआ है कि काली स्कार्पियो खरीदने के लिए डकैती डाली गई। वारदात के बाद जाते वक्त बदमाश ने बुजुर्ग दंपति के पैर छुए और आशीर्वाद लेकर गए थे। सोमवार को पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कस्बा हर्रा में बुजुर्ग दंपति सुभाष व बरफी देवी रहते हैं। उनके बच्चे सरकारी नौकरियों में हैं और उनकी पोस्टिंग बाहर है। 11/12 अप्रैल की रात कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए और बुजुर्ग दंपति को तमंचे के बल पर बंधक बनाते हुए डकैती डाली। बदमाश सोने के जेवरात के अलावा एक मोबाइल फोन व करीब चार हजार रुपये ले गए। वारदात का पता लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.