मेरठ, मई 10 -- रोहटा। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर शुक्रवार देर रात एक बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बागपत के पुराना कस्बा निवासी मोनू अपने दोस्त दिनेश और चचेरे भाई हिमांशु के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जब वह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर रोहटा थाना क्षेत्र के भलसौना पुल के पास पहुंचे तो सरियों से भरे ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें मोनू और दिनेश की मौके पर मौत हो गई जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार वालों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार वाले भी मोर्चरी पहुंच गए थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.