मेरठ, जुलाई 10 -- दौराला-मसूरी मार्ग से अझौता जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह ऑन डिमांड हथियार तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से 25 हजारी इनामी हथियार तस्कर बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इसकी सूचना फ्लैश होने के बाद फरार बदमाश को पल्लवपुरम पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसे भी गोली लगी है। घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने इनसे बाइक, पिस्टल, खोखा और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दौराला पुलिस बुधवार सुबह दौराला-मसूरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अझौता मोड़ के पास दौराला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों अझौता मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.