मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ। ऐतिहासिक प्रांतीय नौचंदी मेले का रविवार को परंपरा के साथ शुभारंभ किया गया। नौचंदी मैदान में पहुंचे एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, डीएम डॉ वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल, नगरायुक्त सौरभ गंगवार और एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद विधि विधान से मेले के मुख्य द्वार पर रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया गया। रिबन काटने के बाद कबूतर उड़ाए गए और सफेद गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। एडीजी, डीएम, सीडीओ, एसएसपी और नगरायुक्त ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। परंपरा के अनुसार नवचंडी देवी मंदिर पहुंचकर सभी अधिकारियों ने मां की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन हुआ। नवचंडी मंदिर के बाद सभी अधिकारियों ने हजरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.