मेरठ, दिसम्बर 16 -- मेरठ। मंगलवार को ऊर्जा भवन में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। जनसुनवाई में समस्याएं लेकर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। एमडी रवीश गुप्ता ने बिजली अफसर के साथ मौजूद रहकर पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों से आए बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। इस मौके पर निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्रा, मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा, मुख्य अभियंता द्वितीय मेरठ जोन गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद, अधीक्षण अभियंता देहात अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, धर्मवीर सिंह, महेश कुमार, सौरभ मंगला रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...