मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ट्रेडिशनल पाठ्यक्रमों में वार्षिक, सेमेस्टर और एनईपी के छात्र-छात्राओं के छूटे प्रैक्टिकल के लिए केंद्र तय कर दिए हैं। विश्वविद्यालय आठ केंद्रों पर दुबारा से प्रैक्टिकल कराएगा। अलग-अलग विषयों के लिए अलग केंद्र तय किए गए हैं। जिन छात्रों ने निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर कैंपस में जमा कराए थे, केवल उन्हीं के दुबारा प्रैक्टिकल होंगे। तय केंद्र अब अपने स्तर से प्रैक्टिकल की तिथियां जारी करेंगे। सीसीएसयू के अनुसार, बीएससी शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं क्रीड़ा, बीए मुख्य विषय शारीरिक शिक्षा, बीए-एमए दर्शनशास्त्र, बीए लाइब्रेरी साइंस, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस के लिए एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद और एमए, एमएससी, बीए, बीएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, गणित, सांख्यिकी, बीए कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.