मेरठ, दिसम्बर 18 -- अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर गुरुवार को रेलवे रोड स्थित में एक गोष्ठी का मदरसा मनसबिया अरबिक कालेज में आयोजन किया गया। गोष्ठी में अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी गई। गोष्ठी में विधायक गुलाम मोहम्मद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सीपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रूहैल आजम, शहर काजी डॉक्टर सालिकीन सिद्दीकी, दिनेश चंद्र जैन, सरबजीत कपूर, कारी सलमान, जैनुल राशिद्दीन सिद्दीकी, हाजी शीराज रहमान, फादर तारसीस, डाक्टर नागभूषण भिक्षु, मौलाना अफजाल, मोहम्मद रिजवान रहे। संचालन मोहम्मद अजहर काजमी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने छात्रवृत्ति संबंधित, अल्पसंख्यक संस्थानों में नियुक्तियों पर रोक लगी होने, अल्पसंख्यक संस्थाओं के खस्ताहाल भवनों स...