मेरठ, मई 23 -- जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक, पेंटर, टरबाइन मिस्त्री, बढ़ई, फिटर जैसे कई पद जल्द बीते दिनों की बात हो जाएंगे। शासन की ओर से ऐसे पदों को समाप्त किया जा रहा है। शासन से आदेश जारी कर दिया गया है। अब वित्त विभाग की सहमति मिलते ही सिंचाई विभाग इन पदों को समाप्त कर देगा। शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि वेतन समिति की ओर से मुख्य सचिव को दी रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंचाई विभाग में जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक, पेंटर, टरबाइन मिस्त्री, बढ़ई, फिटर आदि के जो पद अभी रिक्त हैं, उन्हें समाप्त घोषित कर दिया जाए। जो लोग कार्यरत हैं उनकी सेवानिवृत्ति के बाद पद समाप्त कर दिए जाएं। इसी तरह सिंचाई विभाग में ही टेलीफोन ऑपरेटर, वेट क्लर्क, टिण्डैल, नायब टिण्डैल, रनर आदि के पदों को भी मृत संवर्ग घोषित करने को कहा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.