मेरठ, जुलाई 1 -- सरूरपुर। क्षेत्र के गांव भूनी के रहने वाले अंकित कुश ने लद्दाख की करीब 6250 मीटर ऊंची चोटी माउन्ट किंग यास्ते पर तिरंगा फहराकर देश और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अंकित इससे पहले भी देश का नाम रोशन कर चुके हैं। गांव भूनी निवासी अंकित कुश पुत्र विजेंद्र दत्त शर्मा ने लद्दाख की इस चोटी पर तिरंगा फहराने के लिए लगभग दो माह की कठिन ट्रेनिंग की। उसके बाद 19 जून को लेह के लिए निकले थे। बताया जाता है कि लेह काफी ऊंचाई पर स्थित है और जब भी कोई व्यक्ति समुद्र तल से ऊंचाई पर पहुंचता है तो उसे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए अंकित ने तीन दिन तक खुद को लेह में रखकर शरीर को मौसम के अनुरूप ढाला। इसके बाद 22 जून को वह अपने मिशन के लिए निकल पड़े। करीब चार दिन का कठिन सफर तय करते हुए किंग यास्ते पर्वत के बेस कैंप पर पहुंचे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.