मेरठ, दिसम्बर 4 -- जमीयत उलमा ए हिन्द का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और राष्ट्रपति के नाम संबधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। अभी तक उम्मीद पोर्टल पर 50 फीसदी वक्फ संपत्तियों का भी पंजीकरण नहीं हो सका है। इस तिथि को एक महीने बढ़ाने की मांग की है। जमीयत उलमा पदाधिकारियों ने मुस्लिमों से अपील भी की है कि जिन्होंने अभी तक अपनी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण नहीं कराया है, वह जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें। अन्यथा भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में जमीयत उलमा कार्यकारिणी सदस्य जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी, मुफ्ती अफीफउल्ला, हाजी शीराज रहमान, कारी सलमान कासमी, मौलाना शाहनवाज, मौलाना अलीमुद्दीन, राशिद एडवोकेट, फैसल एडवोकेट, अजहर अली एडवोकेट, हाजी इमरान सिद्दीकी, हाजी इरशाद कुरैशी...