मेरठ, नवम्बर 27 -- बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के प्रचार प्रसार और उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए गुरुवार को मेरठ जोन प्रथम के अधिकारियों और बिजली कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें एसडीओ और जेई भी शामिल हुए। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीष चोपड़ा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बैठक में कर्मचारियों को बिजली बिल राहत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही मोबाइल व्हाट्सएप पर योजना को लेकर पावर कारपोरेशन की ओर से जारी की गई ऑडियो क्लिप भी शेयर की। बैठक में अधिशासी अभियंता रोहित कनौजिया, अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में जानकारी दी कि बिजलीघरों पर योजना के बारे में जानकारी देने के लिए वि...