मेरठ, मई 19 -- पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 34वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह मेरठ से कांग्रेसियों की पदयात्रा दिल्ली के लिए शुरू हुई। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा शुरू होने के पहले कांग्रेसी बुढ़ाना गेट स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, हरिकिशन वर्मा, नईम राणा समेत काफी संख्या में कांग्रेस रहे। बाद में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पदयात्रा शुरू हुई। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि पदयात्रा का समापन 21 मई को राजीव गांधी की समाधि स्थल वीर भूमि नई दिल्ली में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.