नई दिल्ली, फरवरी 11 -- UP Budget 2026: योगी सरकार बुधवार को यूपी विधानसभा में अपना दसवां बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया है। योगी सरकार से इस बजट में मेरठ ,मथुरा-वृन्दावन और कानपुर विकास प्राधिकरण के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास की नई योजनाओं के लिए 750 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लखनऊ में कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य जिलों में भी सौगातें दी गई हैं।प्वाइंटर में समझिए आपके शहर क्या मिला? -लखनऊ और प्रयागराज में मिल्क प्रोडयूसर कम्पनियां गठित होंगी। गोरखपुर, बरेली और रायबरेली में इन कम्पनियों ने काम करना शुरू कर दिया है। लखनऊ में कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के प्रब...