रिषिकेष, जुलाई 7 -- शांतिनगर में सड़क निर्माण कार्य रोकने से क्षेत्रवासी खफा हैं। विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ क्षेत्रवासी मेयर के समर्थन में उतर गए हैं। सोमवार को नगर निगम पहुंचकर उन्होंने मेयर शंभू पासवान के पक्ष में नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेताया कि विकास कार्य रोकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बीती शनिवार परशुराम चौक के पास खोदी गई सड़क को लेकर कुछ लोगों का मेयर शंभू पासवान से विवाद हो गया था। इस दौरान मेयर के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगा। घटना से नाराज लोग विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ सोमवार को नगर निगम पहुंचे। जहां उन्होंने मेयर शंभू पासवान के समर्थन में नारेबाजी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि शांतिनगर क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.