लखनऊ, जुलाई 11 -- नगर निगम में राजनीतिक रस्साकशी में कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव फंसा हुआ है। महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के बीच सदस्यों के चयन को लेकर उभरे मतभेद से असमंजस जैसी स्थिति है। महापौर का कहान है कि पांच का चुनाव होना है तो छह नाम संगठन ने भेज दिए। मुश्किल है कि किसका नाम काटा जाए। इसका असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। कार्यकारिणी का गठन और बैठक न हो पाने के कारण कई कार्यों की मंजूरी नहीं मिल पाई। इससे शहर की 500 से अधिक टूटी हुई पुलिया और जर्जर क्रॉसिंग की मरम्मत के लिए प्रस्तावित 10.50 करोड़ रुपये का बजट बैठक के अभाव में फंसा है। बारिश के इन दिनों में जब शहर की सड़कों पर बहता पानी जानलेवा साबित हो रहा है। नगर निगम की कार्यकारिणी के गठन को लेकर जारी विवाद ने शहर के जरूरी कामों को रोक दिया है। नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.