भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र में विकास योजनाओं की झड़ी लग गई। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल एवं डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला और पेयजल से जुड़ी कुल 91.41 लाख रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। लोकार्पण कार्यक्रमों की शुरुआत वार्ड संख्या 31 से हुई, जहां सच्चिदानंद नगर में 16.91 लाख रुपये की लागत से बनी मलिन बस्ती योजना के तहत पीसीसी पथ एवं नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इसी वार्ड के न्यू विक्रमशिला कॉलोनी में 18.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क व नाले का शिलान्यास तथा 15.33 लाख रुपये से निर्मित दो प्याऊ का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.