काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर, संवाददाता। मेयर दीपक बाली ने शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर काशीपुर नगर निगम ग्राउंड में आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाले 'होली मिलन समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए आमंत्रित किया गया। मेयर बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बड़े स्नेह और अपनत्व के साथ निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है। उन्होंने काशीपुर की सम्मानित जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से नगरवासियों का उत्साह और भी बढ़ेगा तथा कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.