गिरडीह, फरवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम के मेयर प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार चौधरी के पक्ष में विशाल बाइक रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बाइक रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया गया। बाइक रैली पचम्बा के गोशाला मैदान से प्रारंभ होकर अजीडीह मैदान तक निकाली गई। इस बीच सैकड़ों की संख्या में समर्थक भगवा गमछा ओढ़े बाइक पर सवार होकर शामिल थे। समर्थक भगवा झंडा थामे भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे। वहीं मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी खुली कार पर हाथ जोड़े लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। जुलूस हरसिंगरायडीह में समाप्त हुई। यहां सभा की गई। जिसका संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। सभा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा, पूर्व सांसद रवींद्र राय, पूर्व मंत्री राज पालिवार ने संबोधित किया औ...