बोकारो, फरवरी 7 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी विनोद कुमार को सभी वर्ग, समुदाय से भारी संख्या में समर्थन मिल रहा है। उक्त बातें चिराचास में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समर्थक रंजीत कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि शहर में विनोद टीम क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर वर्षो से कार्य करता रहा है। होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद भारी संख्या में वार्ड विकास की दृष्टिकोण से दूर है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा पर मास्टर प्लान से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गलत व्यवस्था में बदलाव को लेकर परिवर्तन करना होगा। प्रेस वार्ता में लक्ष्मीनारायण यादव,संजीत पोल्टा,कमलेश कुमार, गणेश गुप्ता, भरत छात्रवाल, काली आचार्या,कार्तिक बाउरी,सोनू कुमार, जय यादव,राकेश कुमार सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.