हजारीबाग, फरवरी 20 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में महापौर प्रत्याशी विकास राणा ने गुरुवार को नगर के विभिन्न वार्डों रामनगर, कदमा, विष्णुपुरी और शिवदयाल नगर क्षेत्र में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। मतदाताओं को नगर के विकास योजनाओं के विजन से अवगत कराते हुए आशिर्वाद मांगा। हर वार्ड के लोगों ने उनके व्यवहार और विजन से प्रभावित होकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क कार्यक्रम आनंद सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की गयी, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जनसंपर्क के दौरान विकास राणा ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने आ...