पलामू, फरवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड संख्या 33 में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी वर्गो का समर्थन उन्हें मिला रहा है। मेदिनीनगर की जनता अब वास्तविक विकास और परिवर्तन की ओर कदम बढ़ा चुकी है। उन्होंने एक साधारण महिला को इतना असाधारण प्यार देने के लिए नगर निगम की जनता का हृदय से आभार जताया। साथ ही क्षेत्र के युवाओं के साथ संवाद भी किया। मौके पर चंचला कुमारी, पूनम देवी, आरती कुमारी, गुड़िया कुमारी, पुष्पा देवी,वीरेंद्र कुमार,सत्यम कुमार , सरजू राम, भीम कुमार, किशोर कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...